फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान

Sun, 14 Jun 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी और हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉ. सुनील कुमार के दिशा निर्देश अनुसार रविवार को एमसीएच यूनिट में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष मनदीप कौर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक रवि गर्ग बधवानिया ने शिरकत की। अध्यक्षता सोसाइटी के सचिव बलवान सिंह ने की।
शिविर में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अंकुर नागर, ब्लड बैंक टीम प्रभारी डॉ. मुनेश सहरावत, सोमवीर सिंह लेखाधिकारी ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
इस दौरान मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन से बलवान सिंह साहू, बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ से रिम्पी फोगाट, वंचित जन जागृति ट्रस्ट, रक्तवीर परिवार तथा सेवा संकल्प संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन रोहताश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के लेखाकार विजय कुमार शर्मा, शंकर दयाल शर्मा, चंद्र शेखर शर्मा, संजय रामफल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें