चरखी दादरी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक बुधवार को संयुक्त कर्मचारी संघ जिला यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जयप्रकाश पूनिया ने की जबकि कारवाई का संचालन जिला सचिव राजेंद्र सांगवान ने किया।
बैठक में दादरी जिले की तरफ से सुरेंद्र सांगवान को स्टेट कमेटी में शामिल करने का प्रस्ताव पास हुआ। वहीं, सिंचाई विभाग में लगे एचकेआरएन कर्मचारियों को हटाने के फैसले की कड़ी निंदा की गई। सरकार से इन्हें तुरंत प्रभाव से वापस लेने का आह्वान किया गया।
इसके अलावा, बकाया एलटीसी बजट का जल्द भुगतान करने और प्रोविजनल एस्टीमेट कम बताकर बाढड़ा में हटाए गए 23 कच्चे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की गई। बैठक में जिले की सभी शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो 04
सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : संगठन