फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर... नगर पालिका के पक्षधर ग्रामीणों ने भी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। नगर पालिका का दर्जा बरकरार रखने की मांग उठा रहे ग्रामीणों के दूसरे पक्ष ने भी रविवार को बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने दूसरे गांवों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों से इस मसले में हस्तक्षेप न करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते बाढड़ा व हंसावास को नगर पालिका की बजाय ग्राम पंचायत बनवाने चाहते हैं।
विज्ञापन

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी ने कहा कि बाढड़ा नगर पालिका के खिलाफ जो धरना चल रहा है, उसमें बाढड़ा व हंसावास खुर्द के अलावा दूसरे गांवों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के 80 प्रतिशत लोग नगर पालिका के पक्ष में हैं, इसलिए पड़ोसी गांवों के लोगों से अपील है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप न करे। बैठक में संदीप, राजहंस, कालू, रणबीर, नफे सिंह, सुल्तान, पवन, सोम, इंद्र सिंह, मेहर सिंह, मुकेश कुमार, भूपेंद्र, प्रविंद्र, ब्रह्मपाल, हरि सिंह, विनोद, धर्मपाल, रवि व रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें