फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपनी पहली ही अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हेमंत ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विजेता हेमंत सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेडी बूरा के मुक्केबाज हेमंत सांगवान ने हाल ही में आर्मेनिया में संपन्न हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने मुक्कों का दमखम दिखाते हुए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के जरिये होनहार मुक्केबाज ने दादरी समेत हरियाणा व देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।
विज्ञापन

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि चैंपियनशिप आर्मेनिया में आयोजित हुई थी। इसमें हेमंत सांगवान ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 80 प्लस किलो भारवर्ग में अपने मुक्के का दम दिखाया। उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कई देशों के खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। स्पर्धा का आगाज 24 नवंबर से हुआ और समापन 4 दिसंबर को किया गया।
कोच हितेश देशवाल ने बताया कि आर्मेनिया में हुए जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग में हेमंत सांगवान 80 प्लस कैटेगरी में पहली बार जूनियर वर्ल्ड चौंपियनशिप में देश की ओर से खेलने गया था। पहली ही जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने चयन को सार्थक बनाते हुए होनहार ने अपने दमदार पंचों से क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता।
विज्ञापन


- इन देशों के मुक्केबाजों को दी मात
हेमंत ने पहले मुकाबले में बेलारूस के मुक्केबाज को 5-0 से हराकर शानदार आगाज किया। इसके उपरांत बुल्गेरिया के बाॅक्सर को भी इतने ही अंकों से मात देकर उसने अपना कांस्य पदक पक्का किया। इसके बाद आर्मेनिया के बॉक्सर को भी 5-0 से हराकर रजत पदक पक्का कर स्वर्ण के लिए दावेदारी पेश की। उज्बेकिस्तान के बॉक्सर से हेमंत सांगवान को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
- माता-पिता का रहा खेल मैदान से जुड़ाव
हेमंत के पिता विनोद सांगवान और मां सुनीता देवी भी खेलों से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। विजेता के लौटने पर समस्त खेडी बूरा के ग्रामीणों के सहयोग से उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस उपलब्धि पर हरियाणा मुक्केबाजी संघ के प्रधान मेजर सतपाल संधू और हरियाणा मुक्केबाजी के खजांची प्रवीर गहलोत, सुखबीर प्रधान, प्रीतपाल सांगवान, राकेश सांगवान, देवव्रत सांगवान, रविंद्र सांगवान, हिमांशु सांगवान, पूर्व सरपंच जोगेंद्र सिंह आदि ने हेमंत को बधाई दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें