फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशे से दूर रहने की अपील

Tue, 19 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार बाढड़ा खंड के विभिन्न गांवों में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्कल मांढी मेंं सुपरवाइजर नीलम, आंगनबाड़ी वर्कर संतोष, बीता व गीता ने ग्रामीणों को पोस्टर, स्लोगन के जरिए हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। सुपरवाइजर नीलम ने कहा कि किसी भी समाज को बुराइयों सेे दूर रखने में मातृशक्ति अपना अहम योगदान निभा सकती है। एक जननी के रूप में महिला सबसे पहले अपने बच्चे की गुरु होती है, इसलिए वह बचपन से ही बालकों में इस तरह के संस्कार पैदा करे कि बच्चा हर प्रकार की बुराई से न सिर्फ स्वयं दूर रहे बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें