फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य निदेशक ने किया सिविल अस्पताल व बौंदकलां सीएचसी का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Tue, 02 Jun 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अस्पताल में टेस्ट लैब का निरीक्षण करते हुए निदेशक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अनिल बिरला ने सोमवार को सिविल अस्पताल और बौंद कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, रिकॉर्ड व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ब्लड बैंक में सफाई न मिलने व वाटर कूलर से पानी बहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल राठी और बिजेंद्र लडवाल सहित अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। डॉ. अनिल बिरला ने कह कि प्रदेश भर के अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रह है। उनमें साफ-सफाई व बंद पड़ी सेवाओं का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


सीटी स्कैन में जांचा रिकॉर्ड
निरीक्षण के दौरान निदेशक सबसे पहले सीटी स्कैन कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीटी स्कैन से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की तथा अधिकारियों को सभी दस्तावेज व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की विभिन्न जांच प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और वहां रखे रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने प्रयोगशालाओं में किए जा रहे विभिन्न टेस्टों की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ब्लड बैंक के मुख्य प्रवेश द्वार पर मिला ताला
निरीक्षण के दौरान निदेशक जब ब्लड बैंक पहुंचे तो मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा मिला। इसके बाद वह दूसरे मार्ग से अंदर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक के बाहर सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


वाटर कूलर पर बहता मिला पानी
निदेशक ने एसएमओ कक्ष और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक वाटर कूलर से पानी बहता मिला। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए इसे तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पिछली दफा भी वाटर कूलर को दुरुस्त करवाने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया। निदेशक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दवाइयों के रखरखाव और व्यवस्था की समीक्षा की। दवाइयों को अधिक व्यवस्थित ढंग से रखने तथा जरूरत के समय मरीजों को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ड्यूटी कक्ष का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य व्यवस्था की जानकारी ली।

बौंद कलां सीएचसी की टटोली नब्ज
सिविल अस्पताल के निरीक्षण से पहले डॉ. अनिल बिरला ने बौंद कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां मिली कमियों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन मरीजों के विश्वास को मजबूत करते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

वर्सन:

मुख्यमंत्री की इच्छा है कि अस्पताल साफ सुथरे हों, अस्पताल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, टायलेट साफ आदि की सुविधा मिले। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए प्रदेश भर में अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। जो भी खामियां मिली है उनको जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए गए है। - डाॅ. अनिल बिरला, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें