फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 11वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में दादरी जिले की टीम रही तीसरे स्थान पर

Sun, 15 Nov 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अतिथियों के साथ विजेता टीम
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

11वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में अंडर 15 लड़कों के वर्ग में दादरी जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता रग्बी एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा यमुनानगर में 11 और 12 नवंबर को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों की टीमों ने अंडर-15 लड़कों एवं लड़कियों की श्रेणियों में भाग लिया था।
प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय सब-जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के कोर ग्रुप का भी चयन किया गया। इसके लिए मुख्य चयनकर्ता के रूप में वर्ल्ड रग्बी लेवल-1 मैच ऑफिशियल एवं रग्बी इंडिया लेवल-1 कोच राजेश तक्षक तथा वर्ल्ड रग्बी लेवल-1 मैच ऑफिशियल एवं वरिष्ठ रग्बी खिलाड़ी दीपा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कोर ग्रुप का चयन किया।
विज्ञापन

कोच राजेश तक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन रग्बी हरियाणा के सचिव सुशील कुमार की देखरेख में हरियाणा कराटे संघ के अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक जयप्रकाश ने किया था। वहीं समापन समारोह में कर्नल अशोक मोर (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन टूर्नामेंट निदेशक नरेंद्र मोर की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी एवं सहायक रेफरी की भूमिका वर्ल्ड रग्बी क्वालिफाइड मैच ऑफिशियल्स पायल, अंजलि, सीमा, अनीता, करीना एवं ईशा शर्मा ने निभाई। वहीं तकनीकी अधिकारियों के रूप में दीक्षा तक्षक, मुकेश बसेरा एवं मास्टर कुलदीप हंसीवाल ने अपनी सेवाएं दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर रग्बी हरियाणा के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर, उपाध्यक्ष चिनार चहल एवं संयम मराठा ने सभी जिला इकाइयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, मैच ऑफिशियल्स, तकनीकी अधिकारियों एवं कॅरिअर डिफेंस एकेडमी का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
ये रहे परिणाम
अंडर-15 लड़के
प्रथम स्थान – पानीपत
द्वितीय स्थान – हिसार
तृतीय स्थान – चरखी दादरी
अंडर-15 लड़कियां
प्रथम स्थान – हिसार
द्वितीय स्थान – जींद
तृतीय स्थान – पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें