अचीना निवासी दिवगंत हवलदार सुरेश शर्मा को सलामी देते सेना के जवान व मौजूद लोग। स्रोत: ग्रामीण
असम में ड्यूटी के दौरान अचीना निवासी सेना के जवान को आया हार्ट अटैक, रविवार को गांव पहुंची पार्थिव देह
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। सेना में बतौर हवलदार तैनात बौंदकलां खंड के अचीना गांव निवासी सुरेश शर्मा का हृदयगति रुकने से देहांत हो गया। असम से उनकी पार्थिव देह रविवार को पैतृक गांव पहुंची और राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
गांव के मौजिज लोगों के अनुसार, हवलदार क्लर्क सुरेश शर्मा की उम्र 41 वर्ष थी। उनकी तैनाती 41 आर्मी बटालियन गुवाहटी में थी। 20 सितंबर की रात वह ड्यूटी पर थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 21 सितंबर को जवान के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई और रविवार को असम से उनकी देह पैतृक गांव पहुंची। इसके बाद गांव व क्षेत्र के लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं, हिसार से आई सेना की टुकड़ी ने सलामी देकर जवान को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया, अचीना ताल चौकी प्रभारी पीएसआई सन्नी समेत विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो 39
अचीना निवासी दिवगंत हवलदार सुरेश शर्मा को सलामी देते सेना के जवान व मौजूद लोग। स्रोत : ग्रामीण