फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रामनगर कॉलोनी में भरे पानी की लोहारू कैनाल में की जाएगी निकासी, पाइप लाइन डालने का काम शुरू

Mon, 23 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम डीसी कैंप कार्यालय के बाहर कॉलोनी के लोगों ने किया था प्रदर्शन, रविवार को बीड़ भैरवी के ग्रामीण पहुंचे डीसी से मिलने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर की रामनगर कॉलोनी में भरे पानी की निकासी की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। कॉलोनी तक पहुंचे पानी को लोहारू कैनाल में डाला जाएगा। इसके लिए विभाग ने माइनर तक करीब 80 पाइप बिछा दिए हैं। वहीं, रविवार को बीड़-भैरवी के ग्रामीण गांव में बनी जलभराव की समस्या को लेकर डीसी आवास पर पहुंच गए। इसके मद्देनजर ग्रामीणों के जाने तक पुलिस वहां तैनात रही।
दरअसल, गांव कलियाणा स्थित पहाड़ व घसौला से पानी भैरवी से होते हुए शहर की रागनगर कॉलोनी में घुस गया था। अब विभाग ने पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया है। अगले साल के लिए विभाग इस पानी की निकासी के लिए अलग से स्थायी प्रबंधन करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को शहर की रामनगर कॉलोनी में पानी घुसने पर लोगों ने डीसी आवास के बाहर रोष प्रकट किया था। उसके बाद सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। कॉलोनी के पानी की निकासी के लिए 20 एचपी क्षमता की मोटर लगाई जा रही है। मोटर के जरिए नजदीकी नहर में पानी डाला जाना है। इसके लिए डीआई पाइपलाइन बिछाए जा रहे हैं। ताकि, पीछे से आने वाले पानी की निकासी हो सके। जनस्वास्थ्य विभाग इसके लिए भिवानी रोड तक पाइप बिछा रहा है।

- बीड़ भैरवी के ग्रामीण बोले : घरों के अंदर घुसा पानी, यूं तो डूब जाएगा गांव
रविवार दोपहर बीड़ भैरवी के ग्रामीण ट्रैक्टर व अन्य वाहनों में सवार होकर उपायुक्त से मिलने कैंप कार्यालय पहुंचे। सभी ग्रामीणों को वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मुख्य रोहतक रोड पर ही रोक लिया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से मोटर लगाकर पानी निकासी करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि घरों के अंदर तक पानी पहुंच चुका है। हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से गांव डूब जाएगा।
- घसौला और कलियाणा से आने वाले पानी का किया जा रहा प्रबंध
दूसरी ओर से गांव घसौला व कलियाणा से आने वाले पानी का अलग से प्रबंध किया जा रहा है। इस पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया गया है। घसौला व कलियाणा पहाड़ का पानी गांव भैरवी में आ रहा है। अब सिंचाई विभाग ने भैरवी से पानी निकासी का काम भी शुरू कर दिया है। इस पानी को बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में डाला जा रहा है। इसके लिए तीन मोटर लगाई गई हैं। इनके जरिये पानी का उठान किया जा रहा है। विभाग की योजना है कि पीछे से ही पानी का उठान कर लिया जाए। ताकि, पानी का दबाव न बन पाए। इससे रामनगर कॉलोनी में पानी नहीं आ सकेगा। विभाग के अधिकारियों ने रामनगर कॉलोनी में आ रहा पानी बंद करवा दिया है। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


वर्सन:
अगले तीन से चार दिन में पानी की निकासी का काम पूरा हो जाएगा। मोटर एवं पंप लगा रखे हैं। कॉलोनी के पानी की निकासी की जा रही है। इसके अलावा गांव भैरवी में पीछे से आ रहे पानी की निकासी का काम भी शुरू किया गया है।
-वेदपाल सांगवान, एक्सईएन, सिंचाई विभाग मैकेनिकल
फोटो-18
बीड़ भैरवी गांव में मौका देखने पहुंचे अधिकारी। संवाद
फोटो 19
डीसी से मिलने दादरी पहुंचे बीड़ भैरवी के ग्रामीण। संवाद
फोटो 38
उपायुक्त आवास के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें