फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आज से, 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

Sat, 04 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 4 और 5 जुलाई को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 9 शिक्षण संस्थानों में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो दिन में कुल 6,648 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सांयकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी जिसमें 2,125 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 5 जुलाई को प्रात: कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा में 3,478 अभ्यर्थी एवं सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा में 1,045 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विद्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध होगी।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दादरी एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को परीक्षा का ओवरऑल इंचार्ज एवं नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि डीआरओ को ट्रेजरी व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। डीआरओ 3 को प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे और 4 व 5 को वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की निगरानी में सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें