फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: व्हाट्सएप पर संदेश छोड़ व्यक्ति लापता, 36 बकायेदारों पर लगाया परेशान करने का आरोप

Tue, 15 Oct 2024 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बौंदकलां, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पत्नी के नाम छोड़े संदेश में लिखा है कि अकेला छोड़कर जा रहा हूं, बच्चों का ध्यान रखना। लापता व्यक्ति उधार दिए रुपये वापस न मिलने से परेशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में व्हाट्सएप पर पत्नी को संदेश भेजकर कस्बा निवासी एक व्यक्ति लापता हो गया। उसकी पत्नी की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उसने घर पर भी एक नोट छोड़ा है, जिसमें 36 लोगों के बकाया न चुकाने से परेशान होकर घर छोड़ने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता पूनम ने बताया कि उनके पति दलजीत सिंह एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। दलजीत 14 अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे बिना बताए कहीं चले गए। बाद में उन्होंने पूनम को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा। इसमें लिखा कि अलमारी में कॉपी रखी है। इसके पेज पर सब कुछ लिखा है। किसी को माफ मत करना। हमारा साथ यही तक का था।

मुझे माफ कर देना। बहुत लड़ना पड़ेगा इस दुनिया से। इस बेरहम दुनिया में अकेले छोड़कर जा रहा हूं और वो भी खाली हाथ। बच्चों का ध्यान रखना, सारा बोझ तुम पर डालकर जा रहा हूं। मुझे इन लोगों ने मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


डिफाॅल्टर नाम से बनाया ग्रुप, रुपये न देने वालों को जोड़ा
पूनम ने बताया कि दलजीत ने डिफाॅल्टर नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें सभी बकायेदारों के फाेन नंबर जोड़े गए हैं। कॉपी में चार पन्नों पर करीब 36 व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों ने दलजीत से 30 लाख रुपये लिए लेकिन लौटाए नहीं। इससे परेशान होकर वे घर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

  
पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही लापता व्यक्ति का पता लगा लिया जाएगा। - नरेंद्र कुमार, डीएसपी, बौंदकलां।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें