फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: न्यूड वीडियो कॉल के जरिये ब्लैकमेल करने का मामला, दो आरोपी सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

गिरोह के गुर्गों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जेवली निवासी व्यक्ति से 2.46 लाख रुपये ऐंठे थे। पुलिस चार को पहले ही काबू कर चुकी है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में युवती से न्यूड वीडियो कॉल करवाकर जेवली निवासी व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के दो और आरोपियों को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और उनकी पहचान राजस्थान के डिंग जिला के गांव जुनहेरा निवासी लियाकत व शाहिद मोहम्मद के रूप में हुई है। उनसे पहले भी पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को जेवली निवासी रमन ने एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके पिता राजकुमार के पास 22 जनवरी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो आई।

कॉल एक न्यूडी लड़की ने की थी और उसके बाद 23 जनवरी को उसके पिता के मोबाइल पर न्यूड वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भेजी गई। इतना ही नहीं राजकुमार को धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया और आरोपियों ने उससे सात ट्रांजेक्शन के जरिये 2.46 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रमन की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। 27 जनवरी को पहला आरोपी नूंह निवासी मुस्तफा को, 30 जनवरी को दूसरे आरोपी राजस्थान के भरतपुर निवासी तालिम को, 8 सितंबर को तीसरे आरोपी नूंह निवासी जुनैद को और उसके बाद चौथे आरोपी फिरोजपुर झिरका निवासी मुकेश को काबू किया गया। अब इस मामले में दो और गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें