बाढड़ा अनाज मंडी में बाजरे की उठान करते श्रमिक।
बाढड़ा। बाढड़ा अनाज मंडी में नौवें दिन तक 51880 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। वहीं, एजेंसी ने 36 हजार क्विंटल की खरीद की है जबकि 25063 क्विंटल की उठान की गई है।
खरीद अधिकारियों ने बाढड़ा मंडी में बुधवार शाम तक 2236 किसानों को गेट पास जारी किए। झोझूकलां मंडी में 1131 गेट पास जारी किए गए। इस मंडी में अब तक 47,866 क्विंटल आवक हुई है। झोझृू मंडी में बुधवार को 261 किसानों का 3213 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक 1824 क्विंटल की उठान हुई है।
मंडी में 50 गांवों के किसानों की फसल खरीदी जा रही है। प्रतिदिन किसानों की भीड़ उमड़ रही है। सुपरवाइजर जयप्रकाश ने बताया कि खरीद करने के बाद उठान भी की जा रही है। मंडी आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा ने बताया कि मंडी में पारदर्शी तरीके से खरीद कार्य हो रहा है। भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने किसानों की समस्या को देखते हुए खरीद कार्य में तेजी बरतने की अपील की है।