फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर सहित करीब 12 गांवों में 7 मिनट में गिरे 8 एमएम मोटाई के ओले, फसलों में नुकसान

Sat, 18 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ओले हाथ में लेकर दिखाते हुए युवक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कहर बरपा दिया। शाम करीब पांच बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। महज 7 मिनट में करीब 8 एमएम चौड़ाई के ओले गिरने से शहर और ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिलेभर में 6 से 10 एमएम बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन गई तो खेत में खड़े गेहूं को नुकसान हुआ है। जिलेभर में अधिकतर गेहूं की फसल काटी जा चुकी है, ऐसे में नुकसान काफी कम होने की आशंका है।
विज्ञापन


दो बजे हुई बूंदाबांदी
इससे पहले दोपहर करीब दो बजे भी हल्की बारिश हुई थी और फिर शाम पांच बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई। लगातार हुई इस बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य सड़कों, बाजारों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खेतों में नुकसान का अनुमान
मौसम के इस अचानक बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया। खेतों में कटाई कर रहे किसानों को फसल भीगने और गिरने से नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन


तेज आंधी से टूटे पेड़
अनुमान के अनुसार शहर सहित 12 से ज्यादा गांव में ओलावृष्टि हुई है। तेज हवा और ओलों से पेड़ों की टहनियां भी टूटकर सड़कों पर गिर गईं जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। मौसम विभाग ने पहले ही बदलाव के संकेत दिए थे लेकिन इतनी तेज ओलावृष्टि ने सभी को चौंका दिया है।

वर्सन:
जिले के करीब 12 से ज्यादा गांव और शहर में ओलावृष्टि का अनुमान है। वहीं जिले में 6 से 10 एमएम बारिश होने का अनुमान है। जो गेहूं खेतों में हैं उनमें नुकसान हुआ है। - डॉ. चंद्रभान श्याेराण, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें