फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हैफेड ने किसानों के खातों में किया 503.17 करोड़ का भुगतान

Fri, 24 May 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर सरसों और गेहूं फसल बेचने वाले 44,763 किसानों के खाते में हैफेड की ओर से 503 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि भुगतान के तौर पर डाल दी गई है। अब तक 7.85 लाख क्विंटल सरसों और 4,462 क्विंटल गेहूं हैफेड के गोदामों तक पहुंच चका है। जिले की मंडियों से फिलहाल 1.32 लाख क्विंटल सरसों का उठान बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि सरसों की सरकारी खरीद बंद हुए करीब 24 दिन और गेहूं की सरकारी खरीद बंद हुए दो दिन हो चुके हैं। इस सीजन में दादरी जिले में रिकॉर्ड 9.62 लाख क्विंटल सरसों खरीदी गई है जबकि गेहूं की खरीद भी गत वर्ष के मुकाबले सात गुना ज्यादा हुई है। इस बार दादरी जिले में 3.652 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इस सीजन में सरसों की खरीद तीन और गेहूं की खरीद पांच केंद्रों पर की गई।

इस सीजन की बात करें तो 49,471 किसानों ने सरसों बेचने के लिए गेटपास कटवाए और इसके बाद मंडियों में 9.62 लाख क्विंटल सरसों बेची। इसी प्रकार गेहूं के 7,022 गेटपास कटे और 3.65 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। फिलहाल 4,708 किसानों को सरसों का भुगतान होने का इंतजार है।
विज्ञापन




- इस सीजन में यूं खरीदी गई 9.62 लाख क्विंटल सरसों
खरीद केंद्र - गेटपास संख्या - आवक
दादरी मंडी - 29,874 - 5,86,498
बाढड़ा मंडी - 11,939 - 2,21,528

झोझूकलां - 7,658 - 1,52,766





गेहूं के भुगतान की ये है स्थिति
खरीद एजेंसी हैफेड ने दादरी मंडी में 1.35 लाख क्विंटल, बौंदकलां में 53,727 क्विंटल व छपार में 52,780 क्विंटल गेहूं खरीदा। गेहूं के भुगतान के रूप में हैफेड की ओर से किसानों के खातों में 52 करोड़ से अधिक की राशि डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें