फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, श्रमिक और युवाओं का शोषण करना बंद करे सरकार : अनिरुद्ध चौधरी

Mon, 19 Feb 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में ग्रामीणों से मिलते कांग्रेसी नेता एवं बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी।
विज्ञापन
बाढड़ा। कांग्रेस नेता एवं बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने रविवार को हलके के गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कृषि क्षेत्र में डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब सारे मामले से पीछे हटकर किसानों का अपमान कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इस जिले और क्षेत्र के साथ हर मामले में उपेक्षा बरती गई है। जिले के पांच काॅलेजों में शैक्षणिक स्टाफ नहीं है। पांच हजार छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। भाजपा केवल झूठा दिखावा कर रही है जबकि धरातल पर सरकार से जुड़े नेता और प्रशासनिक अधिकारी मनमानी कर पंचायत प्रतिनिधियों की विकास योजनाओं को बाधित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव विकास की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार जनभावनाओं के खिलाफ कदम उठा रही है। सरकार किसानों को बकाया मुआवजा और खरीफ सीजन की फसलों की भावांतर राशि नहीं दे रही है। इससे लोगों में गुस्सा है। उन्होंने आगामी चुनाव में इसका बदला चुकाने का मन बना लिया है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कृष्ण काकड़ौली, कांग्रेस नेता सुरेश धनासरी, राजकुमार धनखड़, ठेकेदार मंजीत नांधा, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें