फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादा सांगू भवन और आधुनिक पुस्तकालय भवन बनेगा

Mon, 19 Feb 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के खेड़ी बूरा सांगू धाम पर हुई पंचायत में शामिल सांगवान खाप के पदाधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम परिसर में रविवार को खाप की पंचायत हुई। इसमें दादा सांगू भवन का निर्माण कर सांगू धाम परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुस्तकालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। शिक्षण में सहयोग करने के लिए कोचिंग आदि की व्यवस्था पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान ने कहा कि सांगवान जिले की सबसे बड़ी खाप है। खाप ने हमेशा ही समाज के विकास, उत्थान में अपना भरपूर योगदान देने का प्रयास किया है। दादा सांगू के आशीर्वाद से हमेशा ही सांगवान खाप का लक्ष्य अधिकतम लोगों की हरसंभव मदद करना रहा है। अब इससे एक कदम आगे बढ़कर युवाओं को देशहित में लाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।
पंचायत में 10 दिसंबर 23 को आयोजित सांगू प्रतिमा अनावरण और सम्मान समारोह का लेखाजोखा लोगों के सामने रखा गया। समाज और क्षेत्र के उत्थान में सांगवान खाप की भूमिका बताई गई। इसके लिए युवाओं को उच्च शिक्षित कर समाजहित से जोड़ने का आह्वान किया जाए। सचिव नरसिंह डीपीई ने पंचायत का संचालन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बिरही के प्रधान दिलबाग सिंह, झोझूकलां के प्रधान सूरजभान, चरखी कन्नी के तारा चंद, पैंतावास कन्नी से ईश्वर सिंह, छपार कन्ना से रविंद्र, तिवाला कन्नी से राम सिंह, अटेला कन्नी से आजाद सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुब्जानगर, कप्तान राजमल, राज सिंह बिरही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें