फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्थायी रोजगार दिलाए सरकार : रण सिंह मान

Mon, 08 Jan 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। किसान कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत रविवार को गांव हड़ौदा कलां में बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता विरोधी माहौल बन रहा है। उसे देखकर साफ लग रहा है कि जनता केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन को विदा करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा की विकसित संकल्प यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ये महज ढकोसला है। किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की योजनाएं परेशानी का सबब बन गईं हैं। लोग रोज थैला उठाए अपनी प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी, आधार कार्ड का नवीनीकरण कराने के लिए सरल केंद्र पर धक्के खाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अग्रिम प्रतिभूति चार्ज के नाम पर जनता की जेब ढीली की जा रही है।
किसान नेता राजू मान ने कहा कि प्रदेश में सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं। सरकार स्थायी रोजगार देने की बजाय कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती कर रही है ये युवाओं के साथ सरासर अन्याय है जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि जनता को उसका हक दिलाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं जिसका व्यापक असर होगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जयप्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच विजय, शेर सिंह, राजकुमार श्योराण, रामावतार जांगड़ा, हवा सिंह श्योराण, छत्र सिंह श्योराण, इंद्र सिंह, संजय चाहर, संजू श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें