फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: षड्यंत्र के तहत मारपीट के आठ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा थाने में करीब ढाई माह पहले दर्ज मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान पर 21 अक्तूबर 2023 को बाढड़ा थाने में केस दर्ज हुआ था। इसमें आरोपियों पर षड्यंत्र के तहत मारपीट करने और धमकी देने का आरोप था। इस मामले में अब कार्रवाई कर बाढड़ा थाना पुलिस ने कारीआदू निवासी नरेश, गौरीपुर निवासी कर्मबीर, ज्ञानबीर, अरुण, मदनलाल, राजेश समेत निमली निवासी राजेश और रोबिन को काबू किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें