फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अविलंब आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए सरकार : रघबीर छिल्लर

Tue, 09 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। बारिश के बाद बाढड़ा क्षेत्र के गांवों के खेतों में जलभराव से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरा है और बाजरा, मूंग व कपास की फसल नष्ट हो चुकी है। दूसरी ओर सरकार ने किसानों की सुध लेने या फौरी तौर पर स्पेशल गिरदावरी करवाने के बजाय पोर्टल पर फोटो समेत खराबा रिपोर्ट दर्ज का फरमान जारी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। यह बात पूर्व विधायक रघबीर सिंह छिल्लर ने किसानों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में तुरंत संज्ञान ले और खेतों, रास्तों से पानी निकासी के साथ किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए। फिलहाल सरकार ने ग्रामीणों को उनके रहमो-कर्म पर छोड़ दिया है। जानकारी के अभाव में पोर्टल पर दस फीसदी भी पंजीकरण नहीं हो पाता। किसानों को तो नुकसान शत- प्रतिशत हुआ है। सरकार को चाहिए कि प्रशासनिक अमले को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए धरातल पर भेजे और विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावितों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें