फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध हथियार बरामदगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खातीवास निवासी युवक से अवैध हथियार बरामदगी मामले में सीआईए ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मयूर काशीनाथ वाकले महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है और भिवानी जेल में बंद था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई और इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार उसे वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 2 जुलाई 2025 को सदर पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल ने समसपुर टी-पॉइंट से खातीवास निवासी सचिन को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा था। अवैध हथियार रखने पर पुलिस ने सचिन के अलावा भागवी निवासी लक्ष्मण उर्फ जोनी को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में मयूर काशीनाथ के रूप में तीसरी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें