फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंडी में पहली बार होगी धान की सरकारी खरीद

Mon, 12 Oct 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे पड़ी बाजरे की फसल। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के किसानों के लिए इस बार धान की सरकारी खरीद सुविधा जिले में ही मिलेगी। दादरी जिले में पहली बार धान की सरकारी खरीद की जाएगी। इसके लिए शहर की नई अनाज मंडी को खरीद केंद्र बनाया गया है। इससे पहले जिले के धान उत्पादक किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए रोहतक, नरेला सहित दूसरे जिलों की मंडियों का रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

अब स्थानीय स्तर पर खरीद की व्यवस्था होने से किसानों को दूर की मंडियों में फसल ले जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में करीब 19 हजार एकड़ भूमि पर धान की फसल का रकबा पंजीकृत किया गया है।
ऐसे में धान खरीद की शुरुआत को जिले की कृषि व्यवस्था के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, जिले में धान की पैदावार काफी कम होती है। बाजारा बेच चुके किसानों की बायोमेट्रिक भी महज 57 प्रतिशत ही हो पाई है।
विज्ञापन

जिले की तीनों अनाज मंडियों में बाजरे की आवक भी लगातार जारी है। अब तक जिले में 9566 किसानों से कुल 2 लाख 62 हजार 140 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की जा चुकी है। खरीफ सीजन में बाजरा जिले की प्रमुख फसलों में शामिल है और इसकी सरकारी खरीद किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। मंडियों में बाजरे की आवक के बीच अब धान की खरीद शुरू होने की तैयारी भी अहम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें