फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में करनी पड़ी सरसों की सरकारी खरीद

Sat, 13 May 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की नई अनाज मंडी में शुक्रवार को सरसों की सरकारी खरीद के दौरान किसानों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एसडीएम व मार्केट बोर्ड सचिव ने खरीद का जायजा लेते हुए किसानों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शुक्रवार सुबह छह बजे ही किसानों की मंडी के गेट के बाहर करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। करीब आठ बजेे गेट पास कटने शुरू हुए तब तक मंडी से ढाणी रेलवे फाटक व रामनगर बधवाना नहर तक किसानों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

गेट पास कटने के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू हुई।
करीब आठ बजे खरीद का कार्य शुरू हो गया। देखते ही देखते ही मंडी के बाहर सरसों से भरे ट्रैक्टरों की लाइन गई। करीब 11 बजे एसडीएम नवीन कुमार मंडी में पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। कुछ किसानों ने बताया कि गेट पास कटवाने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ किसानों ने एसडीएम के समक्ष गेट पास काटने में धांधली बरते जाने का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने किसानों को समझाते हुए कहा कि नियमानुसार ही खरीद प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मंडी में गेट पास कटवाने वाले सभी किसानों की खरीद की जाएगी।
एसडीएम ने खुलवाया दूसरा गेट
बाद में एसडीएम अनाज मंडी के मेन गेट के पास पहुंचे तो वहां उन्हें मंडी का एक गेट बंद मिला। एसडीएम ने मंडी का बंद गेट भी खुलवाया ताकि किसानों को आने जाने में परेशानी न आए। दोनो गेट खुलने पर एक गेट से वाहनों का आना व दूसरे से निकासी शुुरू करवाई। एसडीएम ने वजन के लिए दोनो कांटे भी चालू करवाए ताकि जल्दी मापतौल की प्रक्रिया पूरी हो सके। कुछ किसानों ने बताया कि सरकारी कांटा पर वजन करवाने के बाद भी कुछ आढ़ती दोबारा से वजन करवाने को कहते हैं इससे किसानों को परेशानी हुई। जब ये किसान मंडी से बाहर वजन करवाने गए तो उनके लिए मंडी में भीड़ की वजह से वापस एंट्री करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, किसानों के ट्रैक्टरों की वजह से कनीना रोड व कॉलेज रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। अव्यवस्था के चलते अतिरिक्त पुलिस जवान बुलाने पड़े ताकि आम लोगों को भी परेशानी न होने पाए। वहीं, सब्जी मंडी पदाधिकारी नितिन जांघू ने किसानों को मीठा पानी पिलाया।
ये रही खरीद की स्थिति
मंडी विश्लेष श्रवण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मंडी में 1446 किसानों को गेट पास जारी किए गए। उन्होंने बताया कि वीरवार व शुक्रवार इन दोनों दिन में कुल 4800 किसानों के गेट पास काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 17,000 क्विंटल सरसों खरीदी गई जबकि आवक 44,504 क्विंटल हुई। उन्होंने बताया कि अब तक कुल तीन लाख 71 हजार 945 क्विंटल सरसोंं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक टोकन कटवाने वाले सभी किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी।

किसानों को खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीद में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। कमेटी में एक और ऑपरेटर तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से प्रबंध किए गए हैं। मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

-एसडीएम नवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें