फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम दर्शन पोर्टल पर ग्रामीण विकास संबंधी मांग रख सकेंगे : धर्मबीर

Sat, 13 May 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्रामीण अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ग्राम दर्शन पोर्टल पर दे सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल gramdarshan.haryana.gov.in शुरू किया है।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया है कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है। इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार होगा। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करें। सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है। ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थाई निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकता है।
संबंधित विभागों को भेजी जा चुकी हैं 1947 समस्याएं
सांसद ने बताया कि उन्होंने इस पोर्टल के माध्यम से अब तक अपने लोकसभा क्षेत्र के गांवों की 1947 समस्याएं संबंधित विभागों को भेजी हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डेशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। पोर्टल पर सुझाव, शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जेनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव/शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के मध्यम से मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें