फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभ्य और जागरूक नागरिक बनने के लिए शिक्षा सरल जरिया : मनोज दलाल

Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव कारीदास स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने शिरकत की। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता डॉ. मनोज कारी व दर्शना कुमारी आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते वितरित किए।
विज्ञापन

आयोजन की अध्यक्षता इंचार्ज मास्टर सुंदरपाल फोगाट ने की। उन्होंने व स्टाफ सदस्यों ने इस प्रयास की सराहना की। मनोज दलाल ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा एक ऐसा मार्ग है, जिस पर चलकर वे सही मायनों में सभ्य व समाज के लिए जागरूक नागरिक बन सकते हैं। अगर किसी जरूरतमंद बच्चे की हम थोड़ी भी मदद कर पाएं तो अवश्य करें, हो सकता है कि हमारा सहयोग उसे किसी कठिन परिस्थिति से उबारने में सहयोगी बन जाए। इस अवसर पर रामचंद्र पीटीआई, राकेश फोगाट, रविंद्र, सुंदर सिंह, नरेश कुमार, बलवान फोगाट और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें