फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक ने किया शहीद नवीन जोशी की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चांगरोड में शहीद नवीन जोशी की प्रतिमा का अनावरण करते विधायक उमेद पातुवास व साथ में मौजूद नवीन ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। चांगरोड गांव में शुक्रवार को शहीद नवीन जोशी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। आयोजन में बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने शिरकत की। उन्होंने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन

मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उमेद पातुवास बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहीद नवीन जोशी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का मौका पाकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर हा हूं। मैं भी एक शहीद फौजी का बेटा हूं। मेरे पिता 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए थे। मैंने भी भारतीय नौसेना में एक फौजी के रूप में सेवाएं दी हैं। शहीद नवीन जोशी के माता-पिता को बहादुर बेटे को जन्म देने के लिए नमन करता हूं। कार्यक्रम में नवीन जयहिंद समेत क्षेत्र के मौजिज लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें