फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5.64 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स दबाकर बैठे हैं सरकारी विभाग

विज्ञापन
चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय।
विज्ञापन
चरखी दादरी। 16 सरकारी महकमे नगर परिषद का करीब 5.64 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स दबाकर बैठे हैं। इनमें सबसे पहले पायदान पर जनस्वास्थ्य विभाग है। विभाग की तरफ नगर परिषद का 1.05 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। वहीं, कुछ विभाग ऐसे हैं जिन्होंने पिछले कई सालों से टैक्स की अदायगी नहीं की है जबकि उन्हें कई बार नोटिस थमाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के कंधों पर शहरी विकास की जिम्मेदारी है। प्रॉपर्टी टैक्स नगर परिषद की आय का प्रमुख स्रोत है। फिलहाल नगर परिषद के पास आय के सीमित ही संसाधन हैं जबकि प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी भी लोग और सरकारी विभाग नियमित रूप से नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस पर संज्ञान लेकर नगर परिषद की ओर से हाल ही में आमजन के साथ विभागों को भी नोटिस दिए गए हैं जिनमें प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी के लिए उन्हें 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो निर्धारित समय अवधि तक बकाया टैक्स का भुगतान करने पर सरकार की ओर से छूट का प्रावधान भी किया गया है। डीएमसी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने बताया कि अगर कोई प्रॉपर्टीधारक नगर परिषद हेल्प डेस्क या स्वयं अपनी संपत्ति सत्यापित करवाता है तो वर्ष 2023-24 के टैक्स पर उसे 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, वर्ष 2011 से वर्ष 2023-24 का बकाया टैक्स एकमुश्त जमा करवाने पर भी 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी और 100 प्रतिशत ब्याज माफ होगा। ऐसे में बकाया टैक्स का भुगतान कर विभाग भी इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


- शहर में हैं करीब 20 हजार प्रॉपर्टीधारक
दादरी शहर की बात करें तो करीब 20 हजार प्रॉपर्टीधारक हैं। इनमें कॉमर्शियल, रिहायश और औद्योगिक प्रॉपर्टी शामिल हैं। कई संस्थाओं ने भी नगर परिषद का लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है।

जानिये...किस विभाग पर कितना टैक्स बकाया
विभाग का नाम - बकाया टैक्स राशि
खजाना कार्यालय - 65,850
सिंचाई विभाग - 52,57,846
पुलिस विभाग - 88,23,793
पंचायत विभाग - 8,34,759
स्वास्थ्य विभाग - 67,63,798
पोस्ट ऑफिस - 5,85,492
कृषि विभाग - 56,85,528
जनस्वास्थ्य विभाग - 1,05, 07,202
बिजली निगम - 1,20,287
वन विभाग - 54,85,096
शिक्षा विभाग - 1,77,614
गुप्तचर विभाग - 1,12,627

प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी आमजन और विभागों को समय पर करनी चाहिए। इससे शहरी विकास तय होता है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी की जाए।
विज्ञापन

-बक्शीराम सैनी, प्रधान, चरखी दादरी नगर परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें