फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीसी ने दिए प्रतिदिन सफाई और कचरा उठान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीएमसी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के साथ मंथन किया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। कोई भी ऐसा क्षेत्र न हो जहां लोग सफाई और कचरा उठान न होने की समस्या झेले।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद का सबसे मुख्य कार्य सफाई का है। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि शहर में किसी भी स्थान पर सफाई को लेकर कोई समस्या न हो और कूड़ा डालने के लिए निर्धारित सभी स्थानों से प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाए। उन्होंने डीएमसी को निर्देश दिए कि सफाई के कार्य के लिए कर्मचारियों को उचित संख्या में उपकरण व जरूरी चीजें उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह भी इस मौके पर कहा कि सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लिया जाए ताकि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कभी भी कहीं पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन


- गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने वालों व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी भी सफाई व्यवस्था के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें