फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रबी 2022 का लंबित मुआवजा पाने के लिए पटवारी को दें दस्तावेज

Sat, 02 Mar 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रबी 2022 के फसल खराबे के बकाया मुआवजे के लिए संबंधित किसान पटवारी के पास अपने दस्तावेज जमा करवा दें। कागजात नहीं जमा होने के कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस माह के बाद 2022 के मुआवजे के बारे में किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और राशि वापस सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

बाढड़ा के उपमंडल अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि बाढड़ा उपमंडल में आने वाले 23 गांवों में रबी 2022 के दौरान ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई थी। प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया था। उपमंडल के उन किसानों का इस अवधि का फसल खराबे का मुआवजा बाकी है जिन्होंने अपने कागजात पटवारी के पास जमा नहीं करवाए थे। ऐसे किसान अब भी संबंधित पटवारी के पास अपने कागजात जमा करवा सकते हैं और मुआवजा ले सकते हैं। इस माह के बाद रबी 2022 से संबंधित फसल मुआवजे के किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और राशि सरकार को वापस भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें