फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गीता महोत्सव का आयोजन नौ से 11 दिसंबर तक होगा

Thu, 05 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गीता महोत्सव में जिले की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी हो। यह कार्यक्रम सभी का सामूहिक कार्यक्रम है। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। कार्यक्रम के लिए प्रवेश पूर्ण रूप से निशुल्क है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जिले के सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों सहित नागरिकों से गीता महोत्सव में सहयोग करने और ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का अनुरोध किया है। उपायुक्त ने कहा है कि गीता महोत्सव के धूमधाम के साथ आयोजन में सभी वर्ग व धर्म के अनुयायियों काे शामिल होना चाहिए है। गीता का संदेश सभी के लिए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय गीता महोत्सव शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौ से 11 दिसंबर तक मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ हवन के साथ होगा। इसमें गुरुकुल के आचार्यों की ओर से मंत्रोच्चारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को अन्य कार्यक्रमों के अलावा शाम पांच बजे दीपोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे धर्म स्थलों व मंदिरों में भी दीपोत्सव का आयोजन करें।
विज्ञापन

कहा कि शहर में चारों ओर मंदिरों में दीपोत्सव मनाएं। ताकि, दादरी से एक बहुत अच्छा संदेश जाए। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि 11 दिसंबर को नगर में शोभा यात्रा में भी शामिल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें