फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेलवे में नौकरी के नाम पर 10.80 लाख रुपये ठगे

Fri, 30 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। रेलवे में लिपिक लगवाने का झांसा देकर बाढड़ा निवासी एक युवक से ठगों ने 10.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि पहली बार में पुलिस ने जांच के दौरान फर्जी कागजात के आधार पर इसे लेनदेन का मामला बताया और बिना कार्रवाई किए शिकायत रफा-दफा कर दी। अब एसपी कार्यालय में शिकायत देने पर दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में नितेश ने बताया कि वह बाढड़ा निवासी है। वह अपने भाई नीरज और परिचित सचिन के साथ दिल्ली द्वारका में कोचिंग लेता था। वहां पर उन्होंने एक कमरा किराये पर ले रखा था। एक दिन काकड़ोली हट्ठी निवासी विवेक नीरज से मिला। उसने कहा कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी लगवाता है। इसके बाद यह बात नितेश को पता चली तो उसने विवेक से बात की। विवेक ने अपने साथी अनार से मिलवाया।
विज्ञापन

शिकायकर्ता के अनुसार, अनार पार्लियामेंट भवन में नौकरी करता है। उसने कहा कि वह उसे रेलवे में कॉमर्शियल क्लर्क लगवा देगा, लेकिन, 22 लाख रुपये लगेंगे। बाद में आधे रुपये लगवाने से पहले और आधे बाद में देने पर सौदा 22 लाख में तय हो गया। नितेश ने 66 हजार रुपये दे दिए तो 5 फरवरी 2024 को आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजा और ट्रेनिंग के लिए झारखंड भेज दिया।
वहां पर नीरज नाम के युवक ने नितेश को तीन महीने तक ट्रेनिंग पर रखा। इसके बाद अनार का फोन आया। उसने कहा कि आपके रुपये अब तक नहीं मिले हैं। इसलिए, आपकी ट्रेनिंग यहीं पर रोकनी पड़ेगी। बाद में ट्रेनिंग देने के एवज में आरोपी ने कभी 15 हजार, 50 हजार, 25 हजार, 5 हजार और 3.50 लाख नकद रुपये लिए। बाद में इंतजार करने के लिए कहा और नौकरी नहीं दिलवाई।
विज्ञापन

अब रुपये मांगने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। रुपये वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से मामले में संज्ञान में लेकर रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें