फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब ठेकेदारों को गोल्डी बराड़ ने भेजा धमकी भरा वॉयस मैसेज

Fri, 30 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। विदेश में बैठे गैंगस्टर हरियाणा के शराब ठेकों की टेंडर प्रक्रिया में अपना दबदबा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
हाल ही में न्यूजीलैंड के वर्चुअल नंबर से गोल्डी बराड़ ने चरखी दादरी के भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं शराब कारोबारी पंकज गुर्जर के अलावा भिवानी के भी दो शराब ठेकेदारों को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजे हैं।
खास बात यह है कि तीनों को जो वॉयस मैसेज भेजे गए, वे एक जैसे हैं। मामले में पुलिस ने पंकज पर हमला करने के पांच आरोपियों साहिल, युवराज, दिनेश, रतन और पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

रणकोली निवासी पंकज गुर्जर का परिवार कई सालों से शराब के ठेके लेता आ रहा है। वह भाजयुमो दादरी के जिलाध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी बौंदकलां पंचायत समिति की प्रधान हैं। सोमवार रात भिवानी से लौटते समय पंकज गुर्जर पर कैंपर सवार बदमाशों ने हमला किया और शराब ठेकों के टेंडर से हाथ पीछे न खींचने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को पंकज गुर्जर के व्हाट्सएप नंबर पर न्यूजीलैंड के वर्चुअल नंबर से वॉयस मैसेज भेजा गया। इसमें भी शराब ठेकों की टेंडर प्रक्रिया से पीछे न हटने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इसकी शिकायत भी पंकज गुर्जर ने बौंदकलां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ, बौंदकलां पुलिस थाना सतबीर सिंह ने बताया कि गोल्डी बराड़ की ओर से पंकज गुर्जर को भेजी गई धमकी भरी वॉयस रिकॉर्डिंग मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें