फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दादरी की सरसों के भंडारण के लिए अलॉट हुए चार गोदाम

Tue, 16 Apr 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने उपायुक्त मनदीप कौर के अनुरोध पर जिले की सरसों के स्टॉक के लिए चार अन्य स्थानों के गोदामों को निर्धारित करवा दिया है। मुख्य सचिव की ओर से फसल खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए उपायुक्तों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर गहनता के साथ चर्चा हुई।

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को दादरी जिले की मंडियों में फसल खरीद के बाद उठान में आ रहीं दिक्कतों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि दादरी में सरसों की आवक अधिक है, लेकिन मंडी से लोड होकर गोदामों में भेजी जा रही सरसों को अनलोड होने में काफी समय लग रहा है। जिले को गोदामों के कम प्वाइंट मिले हैं। इसके चलते उठान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर सरसों के लिए कम दूरी के अन्य स्थानों पर गोदामों की व्यवस्था हो जाए तो फिर फसल खरीद प्रक्रिया व उठान के कार्य में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस पर मुख्य सचिव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जिला की सरसों के स्टाफ के लिए पास के स्थानों पर मौजूद अन्य गोदामों की व्यवस्था के निर्देश दिए और कहा कि दादरी को सरसों की आवक के अनुसार गोदामों के निर्धारण सहित अपलोड करने में प्राथमिकता दी जाए। मुख्य सचिव के निर्देश पर दादरी जिला के लिए अन्य स्थानों के गोदामों का निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन जिलों के गोदाम में पहुंचेगी दादरी की सरसों
उपायुक्त ने बताया कि दादरी की सरसों के लिए चार नए स्थान रोहतक में बनियानी, हैफेड परिसर हांसी, हैफड परिसर जींद व हैफेड परिसर पिल्लूखेड़ा जींद में गोदाम निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर अब किसान की फसल का जे-फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर-अंदर संबंधित एजेंसी की ओर से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें