फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्रियां भड़काऊ बयानबाजी से बाज नहीं आईं तो फौगाट और सांगवान खाप लेंगी कड़ा फैसला

विज्ञापन
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा पर रविवार को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को लेकर फौगाट खाप-19 ने शनिवार सुबह बाबा स्वामी दयाल धाम पर खाप की सर्वजातीय पंचायत आयोजित की। इस पंचायत में किसान महापंचायत को लेकर चर्चा की गई तो वहीं भाजपा नेत्रियों के किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी की भी आलोचना की।
विज्ञापन

फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि अगर भाजपा नेत्री बबीता फौगाट किसान आंदोलन की खिलाफत में बयानबाजी करने से बाज नहीं आती हैं तो फौगाट और सांगवान खाप मिलकर कड़ा फैसला ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि सांगवान खाप-40 के प्रधान सोमबीर सांगवान से इस संबंध में चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट और बबीता फौगाट के हाल में दिए गए किसान विरोधी बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता पहले ही दुखी और परेशान हैं, ऐसे में इनका बयान घाव पर नमक छिड़कने के समान है। उन्होंने सोनाली और बबीता को अपनी सीमाओं में रहने की नसीहत दी। पंचायत में खाप सचिव सुरेश फौगाट, धर्मपाल महराणा, शमशेर खातीवास, राजबीर टिकान कलां, गिरेंद्र फौगाट, नितिन जांघू, रामकुमार कादयान, महाबीर फौजी, सतबीर चौहान, विनोद पार्षद, अधिवक्ता विजय चौहान, मास्टर जसवंत, सुशील, सुंदरलाल, संजय बिडलान, राजबीर, महेंद्र, मास्टर कृष्ण, संजय, रामसिंह बलकरा, विजय महराणा, लीला, सुरेंद्र व लीला समसपुर आदि मौजूद रहे।
खाप बनाएगी 40 सदस्यीय कमेटी
फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि खाप से 40 मौजिज आदमियों की एक कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है। जिसमें छह आदमियों का एक जत्था टीकरी बॉर्डर पर जाने वाले ग्रामीणों की अगुवाई करेगा और बारी बारी लोग बदलते रहेंगे। इनके साथ खाप का एक पदाधिकारी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें