फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाली बढ़ाने पर फोकस, 1.30 लाख पौध निशुल्क वितरित करेगा विभाग

Thu, 13 Jun 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। वन विभाग ने मानसून सीजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पौधरोपण से लेकर वितरण तक का प्रारूप अधिकारी तैयार कर चुके हैं। इस बार विभाग ऑक्सीजन देने वाले 1.30 लाख पौध निशुल्क वितरित करेगा। पौध वितरण की जानकारी लेने के लिए विभाग ने वन रक्षकों के नंबर जारी किए हैं।
वन विभाग हर मानसून सीजन में पौधरोपण करत है, ताकि जिले को हरा-भरा रखा जा सके। इस सीजन के लिए विभाग ने छह लाख पौध तैयार की है। इन पौध की कलम हिसार से मंगवाई गई थी, जिन्हें जिले की 6 नर्सरियों में तैयार किया गया। पौध तैयार होने के बाद अब विभाग ने रोपण संबंधी योजना भी तैयार कर ली है। पौध वितरण को लेकर भी अधिकारी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे चुके हैं। विभाग ग्राम पंचायतों, स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं और जनसंगठनों की मदद से जिले के विभिन्न स्थानों पर इस सीजन में पौधरोपण करवाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग जलशक्ति अभियान के तहत जिले की सभी पंचायतों को 40,000 पौध निशुल्क वितरित करेगा। इसके अलावा 40,000 पौधे पौधागिरी योजना के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दी जाएंगी। 40 हजार पौध आम जनता को बांटे जाएंगे। वन विभाग ने इसके लिए दादरी, बाढड़ा और बौंद ब्लॉक में स्टॉल लगाकर पौध वितरित करने की योजना तैयार की है।


ऑक्सीजन देने वाले इन पौधों पर रहेगा फोकस
वन विभाग ने मानसून सीजन के लिए ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों की पौध तैयार करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। इनमें बड, पीपल, गुलेर, नीम, जामुन, शीशम व बड़ी पत्ती वाले पौधे शामिल हैं। इन प्रजातियों की 1.30 लाख पौध तैयार की गई हैं। वन विभाग के कर्मचारी अमृत वन योजना के अनुसार गांवों के मंदिरों व तालाबों के समीप भी पौधरोपण करवाएंगे।
विज्ञापन



वन रक्षकों से इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
नर्सरी नाम - वन रक्षक - मो.नं.
बरसाना - मनीत कुमार - 8930677753
कमौद - प्रीतम सिंह - 9588732660
बाढड़ा - अमित कुमार - 9306822282
बिद्रावन - कृष्ण कुमार - 8930255474
निमड बडेसरा - श्रीभगवान - 9812563269


मानसून सीजन के लिए 6 लाख पौध तैयार की गई हैं। पौधरोपण में आमजन व संगठनों का सहयोग बेहद जरूरी है। मेरी अपील है कि आमजन और संगठन पौधरोपण में विभाग व प्रशासन का सहयोग करें। पौधरोपण व वितरण की अधिक जानकारी लेने के लिए वन रक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। - नवल किशोर, वन मंडल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें