चरखी दादरी। आठ दिन बाद सोमवार को जिले में दो से अधिक कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। सोमवार को दो महिलाओं समेत पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही होम आइसोलेट पांच संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है।
सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कि पांच नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5050 हो गई है। अब तक जिले में 4905 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 136 की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को कोरोना जांच के लिए 608 सैंपल लिए गए। फिलहाल जिले में नौ कोरोना सक्रिय केस हैं और सभी होम आइसोलेट हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को काकड़ोली हट्ठी निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति और 61 साल की महिला, शहर निवासी 52 साल की महिला, रामलवास निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति और काकड़ोली निवासी 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।