फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ढाबे पर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो पर केस

Sun, 01 Sep 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित ढाबे पर पहले खाना नहीं परोसने पर कार सवार युवकों ने मचाया उत्पात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ रोड स्थित ढाबे के बाहर शुक्रवार रात कार सवार दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। खाना पहले न परोसने की बात पर भड़के युवाओं ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। इससे ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। शहर थाना पुलिस ने ढाबा संचालक की शिकायत पर दोनों फरार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के भिवानी-महेंद्रगढ़ रोड पर ढाबे पर रात ढाई बजे कार सवार दो युवक भोजन करने के लिए रुके। उस दौरान ढाबे पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। आरोपी युवकों ने ढाबे के कर्मचारियों से तुरंत उन्हें खाना परोसने की बात कही। इसके बाद कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

झगड़ा देखकर ढाबा संचालक योगराज व विकास सांगवान उनके पास पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किए। संचालकों ने युवकों से कहा कि खाना परोसने में समय लगेगा। अगर ज्यादा जल्दी है तो आगे वाले ढाबे पर खाना खा लें। इसके बाद उक्त युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और ढाबे का सामान बाहर फेंकने की धमकी दी।
संचालक से नाराज दोनों युवकों ने ढाबे के बाहर रोड पर आकर हवाई फायरिंग की। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर वहां से भाग गए। घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 व शहर थाना पुलिस व एसआई बलबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, एफएसएल व सीओएस (क्राइम ऑफ सीन) टीम ने शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी सबूत जुटाए। इस दौरान टीम ने मौके से खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने होटल संचालक योगराज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
घटनास्थल का जायजा लेकर मौके से खाली कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एएसआई कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर
फोटो -
ढाबे के बाहर संचालकों व दुकानदारों के बयान दर्ज करती सीओएस टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें