फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर के बाहर गाली-गलौज के बाद फायरिंग, गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। बौंदकलां कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर के बाहर गाली-गलौज करने के कुछ देर बाद एक शख्स ने दो बार फायरिंग की। मकान मालिक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ईश्वर उर्फ मिंटू को दबोच लिया। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बौंदकलां थाना पुलिस को एक शिकायत दी गई थी। शिकायत में वार्ड-7 निवासी सुधीर ने बताया कि 4 जून की रात परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। करीब साढ़े 10 बजे बौंदकलां निवासी ईश्वर उर्फ मिंटू उसके घर के बाहर आकर तेज आवाज में गाली-गलौज करने लगा। उसे उसकी पत्नी घर के अंदर ले गई। इसके बाद उसने घर के अंदर से ही सुधीर और उसके दो भाइयों संजय व अशोक को गाली देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके घर की तरफ दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इससे उसका परिवार डर गया। सुधीर ने बताया कि उसने आरोपी के हाथ में बंदूक तो नहीं देखी, लेकिन, आस-पड़ोस के लोग भी फायरिंग की पुष्टि कर सकते हैं। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें