फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धोखाधड़ी से जमीन नाम करवाने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 13
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी से जमीन नाम कराने का आरोपी दिनेश। स्रोत : विभाग
खेड़ी बत्तर निवासी युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था केस, चार आरोपियों को पहले जेल भेजा चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। धोखाधड़ी से जमीन नाम कराने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी के बवानीखेड़ा निवासी दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश के अनुसार भिवानी जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि खेड़ी बत्तर निवासी पिंकी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसके गांव में लाल डोरे की जमीन है। इसमें वह व उसकी माता हिस्सेदार हैं। उसके भाई रविंद्र उर्फ मोहित ने धोखे से नकली दस्तावेज तैयार करवाकर सारी जमीन अपने नाम करवा ली। इतना ही नहीं, जमीन भाई व उसकी पत्नी कोमल ने दो हिस्सों में बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी कोमल, राजकुमार, रविंद्र व धर्मपाल उर्फ धर्मू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि अब दिनेश के रूप में पांचवीं गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें