बाढड़ा। गांव कालूवाला स्थित गुसाईं धाम पर 14 मार्च को कुश्ती दंगल व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी समाजसेवी नीरज चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि 14 मार्च धार्मिक स्थल गुसाईं धाम पर कुश्ती दंगल व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पुरुष वर्ग में कुश्ती विजेता को 51 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय विजेता को 21 हजार व लड़कियों की कुश्ती स्पर्धा की विजेता पहलवान को 51 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद