फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसराल पक्ष के लोगों से तंग आकर व्यक्ति ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मिर्च निवासी एक व्यक्ति ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट लिख कर अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक परिजनों ने चिकित्सक पर भी इलाज से पहले पैसे लेने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव मिर्च निवासी मंगल सिंह 37 वर्ष ने सोमवार को शहर स्थित रेस्ट हाउस के समीप जहर का सेवन कर लिया था। जहर का सेवन करने के बाद उसने अपने दोस्त को जहर खाने की फोन पर सूचना दी। इसके बाद दोस्त ने मृतक के भाई विकास को घटना की जानकारी दी तो विकास मौके पर पहुंचा और मंगल को उपचार के लिए शहर के लोहारू रोड स्थित निजी अस्पताल ले आया। उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर बाद मंगल की मौत हो गई। मंगल की मौत होनेे पर परिजन बिफर गए और चिकित्सक पर आरोप लगाए। मृतक मंगल के भाई विकास ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने इलाज शुरू करवाने से पहले उनसे 20 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। विकास का आरोप है कि अस्पताल में मंगल सिंह को बार बार इंजेक्शन दिए जा रहे थे। वे चिकित्सक से बार बार मंगल के स्वास्थ्य के बारे में पूछते रहे तो उन्होंने मंगल के स्वास्थ्य में 85 प्रतिशत तक सुधार की बात कही। इसके बाद में मंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
जहर खाने से पहले शिकायत देने थाने पहुंचा था मंगल
विकास ने बताया कि सुसाइड नोट में मंगल ने लिखा की वह अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होने की शिकायत देने बौंदकलां पुलिस थाने पहुंचा था। यहां पर पुलिस ने यह तर्क देते हुए उसकी शिकायत नहीं ली, कि इस मामले को आपसी स्तर पर निपटा लो। मंगल सिंह पुलिस की ओर से कोई सुनवाई न होने पर अपने दोस्त के साथ वापस लौट आया। विकास का आरोप है कि पुलिस में भी सुनवाई न होने से उसका भाई हताश एवं निराश हो गया था और जहर का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच में जिस पर भी आरोप साबित पाए गए, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कागज कार्रवाई में जुटी है।
बीर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना प्रभारी
मंगल सिंह थाने में शिकायत लेकर आया था। हमने उसकी शिकायत ले रखी है। मंगल सिंह को शिकायत पर उचित कार्यवाई करने को कहा गया था। मृतक के परिजनों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर कप्तान सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना बौंद कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें