फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीएम से मुलाकात कर लंबित मांगों को पूरा करवाने की अपील करेंगे किसान संगठन

Fri, 10 Apr 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जुई रोड स्थित अनाज मंडी के सामने धरने पर बैठे किसान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले वर्ष 24 जुलाई को दादरी के विश्राम गृह में किसानों से वर्ष 2023 के बकाया मुआवजा सहित अन्य मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन आज तक किसानों की सुध नहीं ली गई है। ऐसे में जिले के किसान शनिवार को दादरी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन

यह बात श्योराण खाप पच्चीस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बेरला ने किसान सभा अध्यक्ष मास्टर रघबीर श्योराण काकड़ौली की अध्यक्षता में कस्बे की अनाज मंडी में जारी अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान शनिवार को लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए सीएम से अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सांसद व विधायक किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी पर कुछ भी बोलने से गुरेज कर रहे हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि फसल बीमा कंपनी प्रीमियम वसूलने के बावजूद अब नुकसान की भरपाई करने में पीछे हट रही है। बिजली ट्यूबवेल का फ्लैट रेट खत्म करने की तैयारी चल रही है। धरने पर किसान नेता राजकुमार हड़ौदी, नसीब मोद, नरेश कादयान, प्रताप सिंह हंसावास, पारस, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें