फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहरी पानी की कमी व कच्चे रास्ते से सांजरवास के किसान परेशान

Wed, 22 May 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के सांजरवास गांव में कच्चा पड़ा रास्ता। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव सांजरवास में नहरी पानी की कमी और खेतों में जाने के कच्चे रास्ते किसानों के लिए समस्याएं पैदा कर रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं से ग्रस्त हैं और अब नई सरकार से समाधान की आस लगाए बैठे हैं। इनका कहना है कि चुनाव में उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे जो दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता से करवाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण जयपाल, अजीत, इंदूराम व अजय ने बताया कि गांव में सबसे ज्यादा मुश्किलें किसानों को हो रही हैं। गांव में 60 प्रतिशत किसान हैं और सभी का खेतों में कच्चे रास्ते से ही आवागमन रहता है। मिट्टी होने के कारण यहां किसानों के वाहन धंस जाते हैं। कई बार खेत से फसल लाते समय उनकी फसल रास्ते में बिखर जाती है। बारिश के समय रास्ते पर पानी भर जाता है और चिकनी मिट्टी होने के कारण फिसल बन जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के प्रतिनिधि गांव की ओर कभी रूख नहीं करते। उन्हें कभी गांव में आकर उनकी समस्याओं को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग गर्मी में बिना पानी के तंग रहते हैं और बारिश में पानी से तंग हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नहर में डेढ़ महीने से पानी आता है और दो से तीन दिन तक चलता है। इससे सभी किसानों के खेत में पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। सरकार प्रतिनिधियों को उनकी इन दो समस्याओं से छुटकारा दिलाना होगा। अब जो भी प्रतिनिधि या प्रत्याशी गांव में आएगा उससे ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान की वादा कराएंगे।
विज्ञापन




सांजरवास गांव गांव से जुड़े कुछ तथ्य

कुल आबादी - 10,000

महिला मतदाता - 2,300

पुरुष मतदाता - 2,700

युवा मतदाता - 2,000

बुजुर्ग मतदाता - 1,000



गांव में ये दोनों समस्याओं लंबे समय से बनी हैं। किसान इनसे काफी परेशान हैं और समाधान न होने से उनमें रोष है। ग्राम पंचायत का प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द दोनों समस्याओं का समाधान करवाया जाए। -विश्वजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, सांजरवास।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें