बाढड़ा किसान भवन में वीरवार को आयोजित बैठक में भाकियू पदाधिकारियों ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भाकियू की किसान भवन में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने की। बैठक में बकाया मुआवजा दिए जाने व पिछले दिनों हुई बारिश से कपास व बाजरे की फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की गई।
प्रधान हरपाल ने कहा कि स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर एसडीएम व जिला उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे किसानों में रोष बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक स्पेशल गिरदावरी के आदेश नहीं दिए जाते हैं तो जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से लंबित बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने व दो हजार की सब्सिडी जारी करने की मांग की। किसानों ने सरकार की ओर से सुध न लिए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि वर्षा ने किसानों की ग्वार, बाजरा व कपास की फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे उत्पादन में गिरावट के हालात पैदा हो गए हैं।
इस मौके पर कमल सिंह, प्रताप, महेंद्र सिंह, अत्तर सिंह, हरपाल सिंंह, रामअवतार, गिरधारी मोद, ओमप्रकाश, पवन, धर्मपाल, सत्यवीर, ईश्वर आदि मौजूद रहे।
फोटो-26
बाढड़ा के सर छोटूराम किसान भवन में बैठक करते भाकियू पदाधिकारी व किसान। स्रोत : भाकियू