फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुरक्षित भविष्य के लिए खेती के तरीके बदलें किसान, कीटनाशक का न करें प्रयोग

Sat, 02 Aug 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 दादरी लघु सचिवालय में पीएम सम्मान निधि को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद धर्मबीर
विज्ञापन
पेज 2 की प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

फोटो 08
दादरी लघु सचिवालय में पीएम सम्मान निधि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद धर्मबीर सिंह। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
- पीएम सम्मान निधि पर दादरी में आयोजित किया गया कार्यक्रम, सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों से की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए खेती करने के तरीकों में बदलाव बेहद जरूरी है। कीटनाशकों के प्रयोग से हमने मिट्टी की उत्पादन क्षमता को खराब कर लिया है। जमीन में पानी जाने वाले छेद बंद हो गए हैं। यही नहीं, अब फसलों में कीटनाशकों के कारण बीमारियां भी होने लगी हैं। अगर अभी नहीं संभले तो देर हो जाएगी। लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने दादरी में पीएम किसान सम्मान निधि पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस से कार्यक्रम को संबोधित किया जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम से जुड़े। सांसद ने मौजूदा खेती के तौर तरीकों पर गंभीरता जाहिर करते हुए कहा कि अब खेती में जरूरत से कई गुना कीटनाशकों का प्रयोग होने लगा है। एक-दूसरे को देखकर जहां 50 किलो यूरिया डालनी चाहिए, वहां कई क्विंटल डालते हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हमारा क्षेत्र धान की फसल के लिए नहीं है। बावजूद इसके हजारों एकड़ में धान उगाया जा रहा है। सबको पता है कि धान में कितना कीटनाशक डाला जाता है। फिर उसमें ताजा पानी चाहिए। ज्यादा पानी होने पर नहरों में डाल देते हैं जो पीने के पानी में मिलता है। कहीं न कहीं हम सब जहर पी रहे हैं।
सांसद ने कहा कि अगर खेती के तरीकों को नहीं बदला गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, कृषि विभाग से डाॅ. कृष्ण सहित जिले के किसान मौजूद रहे।
- 3500 साल पहले मानसून ने बदला था रास्ता, 700 साल तक नहीं गिरी थी बूंद
धर्मबीर सिंह ने कहा कि दादरी क्षेत्र में साढ़े तीन हजार साल पहले इसी तरह से पहले मानसून ने रास्ता बदला था तो अगले 700 साल यहां बूंद नहीं पड़ी। अब सामाजिक तौर पर फैसले लेने का समय है, नहीं तो आने वाला समय खतरनाक है।
- सरकार दे रही मदद
सांसद ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं दे रही है। किसान सम्मान निधि, बुढ़ापा पेंशन और कुछ दिन में 2100 रुपये महिलाओं को मिलेंगे। हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। पहले किसी ने नहीं सोचा कि जरूरतमंदों की सहायता की जाए। देश में पहली बार ऐसी सरकार काम कर रही है जो सभी वर्गों के प्रत्येक जरूरतमंद के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


- सितंबर में होगी अच्छी बारिश, योजना तैयार करें अधिकारी
सांसद ने सिंचाई, जन स्वास्थ्य, नगर परिषद और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम विभाग के अनुसार, इस साल सितंबर के महीने में भी अच्छी-खासी बारिश का अनुमान है। ऐसे में संबंधित विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए प्रबंध करें। जिले के जिन स्कूलों में पानी है, उसको तुरंत निकाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें