फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रेड डील के विरोध में बाढड़ा के किसान नेता राष्ट्रीय किसान पंचायत में हुए शामिल

Mon, 23 Mar 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान पंचायत में भागीदारी के लिए कस्बे से रवाना होते हुए किसान। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में क्षेत्र के किसान नेता सोमवार को कुरुक्षेत्र के पीपली में राष्ट्रीय किसान पंचायत में शामिल हुए। भाकियू के चढ़ूनी गुट के जिला प्रधान नवीन चौधरी के नेतृत्व में किसान नेता रवाना हुए। जिला प्रधान नवीन चौधरी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील देश के किसानों के हितों के खिलाफ है। इससे कृषि क्षेत्र को नुकसान हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार की नीतियों से विदेशी कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे छोटे और मध्यम किसानों की आजीविका पर संकट गहराएगा।
विज्ञापन

नवीन चौधरी ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई, मौसम की मार और बढ़ती लागत जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं ऐसे में प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों की कमर तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसान अब चुप बैठने वाले नहीं हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। इस अवसर पर हजारीलाल, धर्मेंद्र कादयान, भगत सिंह, सतीश श्योराण, सत्यवीर, माडू़राम, कर्ण सिंह, सनीस श्योराण, वीरेंद्र श्योराण आदि किसान नेता रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें