फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 40 साल बाद पैतृक गांव लौटे सेना के ब्रिगेडियर अग्रवाल का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

Mon, 23 Mar 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ब्रिगेडियर अनुराग अग्रवाल व डिप्टी डायरेक्टर समिता अग्रवाल का अभिनंदन करते ग्रामीण। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव काकड़ोली हुक्मी में सेना के ब्रिगेडियर अनुराग अग्रवाल के सम्मान में सोमवार को अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 40 वर्ष बाद पैतृक गांव पहुंचने पर ब्रिगेडियर अग्रवाल और उनकी पत्नी का ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। गांव के मुख्य चौक में आयोजित समारोह में ब्रिगेडियर अनुराग अग्रवाल ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि गांव की मिट्टी से जुड़ाव कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए सेना में भर्ती होने का आह्वान किया। बिग्रेडियर अनुराग की पत्नी समिता अग्रवाल उत्तराखंड में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। समिता ने भी ग्रामीणों का आभार जताया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा ने कहा कि गांव के बेटे की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। वे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर मास्टर जयदीप, सरपंच रमेश कुमार, पूर्व सरपंच मांगेराम, देवराज शर्मा, बाबूलाल, प्रदीप, पूर्व सरपंच विजय फौजी, कप्तान अतर सिंह, सूबे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें