झोझूकलां। गांव आदमपुर स्थित एक होटल पर भिवानी आबकारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान संचालक बिना अनुमति शराब परोसता मिला। टीम की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने संचालक बलबीर पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, सोमवार को भिवानी आबकारी टीम को आदमपुर होटल दावत में बिना अनुमति शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने होटल में दबिश दी और पूरे होटल की जांच की। इस दौरान टीम को होटल में तीन बोतल शराब मिली। इनमें एक खाली व दो में 550 व 700 एमएल शराब थी।
इसके बाद टीम ने सोनीपत के गोहाना निवासी संचालक बलबीर से पूछताछ की। टीम के लाइसेंस मांगने पर आरोपी दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद टीम ने तीन बोतलें अपने कब्जे में लीं। निरीक्षक अमरजीत की सिफारिश पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।