फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस पीड़ितों की जान से खेल रही सरकार: श्रुति चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ब्लैक फंगस पीड़ितों की जान से खेल रही है। यह आरोप भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में लगाया। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस से पीड़ित इंजेक्शन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बीमारी में इस्तेमाल होने वाले अम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन पर सरकार ने पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। ये बाजार में खुले में नहीं मिल रहा है। ब्लैक फंगस से पीड़ितों के परिजन इंजेक्शन के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि दादरी और भिवानी में जिला स्तर के सरकारी अस्पताल हैं, लेकिन सरकार ब्लैक फंगस पीड़ितों को रोहतक पीजीआई और अग्रोहा भेज रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी ब्लैक फंगस पीड़ितों को इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के साथ उनकी सर्जरी करवानी चाहिए ताकि उनकी जान पर बना खतरा टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें