फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट संक्रमितों के घर पहुंचे उपायुक्त, सुविधाओं को लेकर की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
होम आइसोलेट संक्रमितों को मिलने वालीं सुविधाओं का उपायुक्त राजेश जोगपाल ने शनिवार को स्वयं जायजा लिया। वो पांच अलग-अलग गांवों में कोरोना संक्रमितों के घर पहुंचे और उन्हें मिल रहीं सुविधाओं को लेकर बातचीत की। हालांकि उपायुक्त को निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं पुख्ता मिलीं और होम आइसोलेट संक्रमितों ने भी प्रबंधों को पुख्ता बताया।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि संक्रमित मरीज को डॉक्टर की सलाह पर दवा लेते रहना चाहिए और घर पर ही रहकर आराम करना चाहिए। लापरवाही के कारण संक्रमित व्यक्ति को ज्यादा परेशानी हो सकती है और दूसरे लोग भी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।
उपायुक्त ने जिला के रानीला गांव में अशोक कुमार, सांतौर गांव में सागर, मिसरी गांव में प्रीति, प्रिंस, रीना व विजय, बेरला गावं में कविता, भांडवा कुलदीप, कारी आदु में करण सिंह, गोपी में संजय और हड़ौदी में धर्म सिंह आदि मरीजों से बातचीत की और कहा कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिदिन पौष्टिक आहार लें और डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां लेते रहे। किसी भी सूरत में घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा आराम करें। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर सैकड़ों लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए संक्रमण खत्म होने तक घर रहकर ही इलाज ले।
विज्ञापन

संक्रमण को हल्के में लेने वालों की बिगड़ती है तबीयत
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मरीज पर भारी पड़ सकती है और साथ ही दूसरे लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई मामलों में देखने में आया है कि मरीज कोरोना संक्रमण को हल्के में ले लेते हैं और अपना ख्याल नहीं रखते हैं। बिना रोक-टोक घर से बाहर घूमते हैं, जिसके चलते मरीज की हालत खराब हो जाती है और दूसरे लोगों को भी संक्रमण का खतरा रहता है।
स्वास्थ्य जांच करने वालीं टीमों को मुहैया करवाई जाएंगी दस-दस किट
उपायुक्त ने कहा की होम आइसोलेशन में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने वाली टीमों को भी अब 10-10 किट उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि अगर किसी मरीज के पास किसी कारणवश किट नहीं पहुंची है तो उसे तुरंत किट उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह को कहा कि किट वितरण के कार्य में रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स की सेवाएं भी जरूरत अनुसार ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें